Carry Minati को कौन नहीं जानता, एक मशहूर यूट्यूबर जो अपने गेमिंग और रोस्टिंग से लोगो में अपना नाम उजागर किये हुए है| जिनका असली नाम अजय नागर ( carry minati ) है| तो चलिए जानते है, हमारे ब्लॉग Carry Minati Biography के माध्यम से उनके उम्र, संपत्ति, परिवार के बारे में !
परिचय

अजय नागर जिसे carry minati के नाम से जाना जाता है| यह भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर है| जो की अपने शानदार रोस्टिंग, गेमिंग स्ट्रीम के साथ सामाजिक टिप्पणी और उनके सबसे लोकप्रिय गाने के बदौलत लोगो के दिलो में राज किया है| जिसे वर्त्तमान में भारत ही नहीं विदेश में भी ख्याति प्राप्त हो रही है|
अजय ने कम उम्र में ही यूट्यूब में कदम रख कर आज भारत ही नहीं पुरे Asia में सबसे अधिक सब्सक्राइब व्यक्तिगत यूट्यूबर है| इनकी कहानी मेहनत, जूनून और रचनात्मकता की एक मिसाल है| अजय के यूट्यूब चैनल carry minati में जून 2025 तक 4.5 करोड़ सब्सक्राइबर है|
प्रारम्भिक जीवन और शिक्षा
अजय नागर का जन्म 12 जून 1999 को हरियाण के फरीदाबाद में एक हिन्दू परिवार में हुआ| उनके पिता के नाम विवेक नागर है| इनका एक बड़ा भाई है, जिनका नाम यश नागर है| जो पेशे से एक म्यूजिक प्रोडूसर और डीजे है| जिन्हे “विली फ्रेंजी” के नाम से जाना जाता है|
बचपन से ही अजय को कंप्यूटर और वीडियो एडिटिंग जैसे तकनीकी चीजों में रूचि थी| वह यूट्यूब पर फुटबॉल टुटोरिअल देखा करते थे| वही से प्रेरित होकर उन्होंने यूटूबर बनाने का सोचा, और वीडियो बनाने लग गए| अजय नागर दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद से अपने स्कूल की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे|

लेकिन उनकी पढाई में रूचि कम थी, इस कारणवश 12 वी कक्षा के दौरान उन्होंने पढाई छोड़ने का फैसला किया| यह फैसला उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था| क्योकि इससे उन्हें अपने यूट्यूब करियर पर ध्यान देने का मौका मिला| बाद में अजय ने ओपन स्कूल से अपने आगे की पढाई की|
यूट्यूब करियर की शुरुआत
Carry Minati ने यूट्यूब मे अपनी शुरुआत 2012-13 मे की, जब वह लगभग 14 साल के थे | वह अपने चैनल मे फुटबॉल ट्रिक्स और ट्युटोरियल से संबंधित वीडियो बनाते थे| जिसका नाम “Stealth Fearzz” था| लेकिन इसमें उतना सफलता नही मिला, जिसमे 2025 तक 46 हजार सबस्क्राइबर है |
इसके बाद उन्होंने “Addicted A1” नाम से चैनल शुरू किया, जिसमे वह गेमिंग करते हुए वीडियो बनाते थे | और साथ मे वह बॉलीवुड सेलेब्रेटीज के आवाज मे कमेंट्री करते थे | इसमें थोडा लोगो का प्रतिकिया मिलने लगा |
2015 मे, अजय ने चैनल का नाम बदलकर “Carry Deol” रखा | जिसमे वह गेम-प्ले वीडियो के साथ-साथ रोस्टिंग वीडियो भी बनाने लग गए | इस दौरान उन्होंने यूट्यूबर “Leafyishere” से प्रेरणा ली जो उस समय रोस्टिंग के लिए काफी लोकप्रिय थे |
फिरसे उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर “Carry Minati” रख दिया, जो आज उनकी पहचान है | जब कैरी ने भुवन बाम (BB ki Vines) पर रोस्ट वीडियो बनाया तो, उनकी वीडियो वायरल होने लगी जिससे धीरे-धीरे लोगो मे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी | जिसमे वर्तमान मे 4.6 करोड़ के लगभग सबस्क्राइबर है |
Carry Minati – का उदय
2016, तक कैरी का चैनल लोकप्रिय हो रहा था | उनकी अनोखी रोस्टिंग शैली, हास्य, व्यंग, शायरी और तेज तर्रार कमेंट्री का मिश्रण ने लोगो को खूब आकर्षित किया | 2017 मे कैरी ने एक दूसरा चैंनल “Carry is Live” शुरू किया | जिसमे वह PUBG (BGMI) , Minecraft जैसे लोकप्रिय गेम खेलते हुए लाइव स्ट्रीम करते है | इस चैनल पर भी जून 2025 तक 1.23 करोड़ सबस्क्राइबर है |

वह सामाजिक मुद्दों, ऑनलाइन ट्रेंडस जैसे मुद्दों पर तीखी टिप्पनिया करते है | 2019 मे कैरी ने “Bye Pew Die Pie” नाम से ट्रैक रिलीज किया | जिसमे 5 महीने मे ही 22 मिलियन व्युज मिले | जिससे वह और भी लोकप्रिय होने लगे |
विवाद: यूट्यूब बनाम टिक टॉक
मई 2020 मे, carry minati ने “YouTube Vs TikTok: The End” नाम से एक वीडियो अपलोड किया | जिसमे उन्होंने टिक टॉक स्टार आमिर सिद्दीक्की को रोस्ट किया | यह वीडियो बहुत वायरल होने के कारण कैरी की सबस्क्राइबर की संख्या 14.7 मिलियन से 22 मिलियन हो गई | हालाँकि यूट्यूब ने साइबरबुलिंग के उल्लघंन कारण हटा दिया | जिसके विरोध मे कैरी के प्रशंसको ने टिक टॉक को रिव्यु बम करने लग गए | इसके जवाब मे अजय ने “Yalgaar” नाम से म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ किया | जो की अभी कैरी के मोस्ट पॉपुलर वीडियो है जिसे लगभग 38 करोड़ व्यूज़ और 1.8 करोड़ लाइक मिले है |
सामाजिक योगदान
कैरी मिनाटी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं; उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सामाजिक कार्यों मे भी योगदान दिया है। अपने CarryIsLive चैनल पर, उन्होंने कई चैरिटी लाइव स्ट्रीम्स आयोजित किए हैं। 2018 में केरल बाढ़, 2019 में ओडिशा के चक्रवात फानी, 2020 में असम और बिहार की बाढ़, और 2023 में ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए उन्होंने फंडरेजिंग की। जून 2023 में, उनके एक चार घंटे के चैरिटी लाइव स्ट्रीम ने 11.87 लाख रुपये जुटाए, जिसमें उनकी व्यक्तिगत 1.5 लाख रुपये की हिस्सेदारी थी। ये सभी फंड्स ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए गए।
2025 तक की उपलब्धियां
जून 2025 तक, कैरी मिनाटी के मुख्य चैनल पर 45 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि CarryIsLive पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। और इसके एक और चैंनल है CarryMinati Production जिसमे 1.1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स है | carry minati का कुल नेट वर्थ 50 करोड़ से अधिक है | उनकी आय का मुख्य स्त्रोत यूट्यूब, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, और सोशल मीडिया प्रमोशन्स हैं।
2023 मे, कैरी ने अपने बिजनेस पार्टनर दीपक चार के साथ मिलकर Big Bang Esports मे 10% हिस्सेदारी खरीदी | इसके अलावा 2022 मे वह अजय देवगन के मूवी “Runway 34” मे एक कैमियो रोल मे नजर आये | अजय टाइम मैगजीन की 2019 की “नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स” लिस्ट और फोर्ब्स की 2020 की “30 अंडर 30 एशिया” लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

कैरी ने अभी तक की सबसे बड़ी कॉलेबोरेशन्स वीडियो बनाई है, जिसमे सबसे चर्चित और फेमस यूट्यूबर Mr. Beast के साथ और भी पॉपुलर क्रिएटर Bhuvan Bam, Beer Biceps, Ashish Chanchlani, Harsh Beniwal, Techno Gamerz, Triggered Insaan, Fukra Insaan, Mythpat, Technical Guruji, Round2Hell, Kabita’s Kitchen, Purav Jha, Mortal, and Notyourtype. भी वीडियो मे शामिल है | जिसमे 8.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ है |इसके साथ वह म्यूज़िक अल्बम मे भी काम कर रहे है, जो सितंबर 2025 tak रिलीज़ होने की संभावना है |
निजी जीवन और व्यक्तित्व
कैरी मिनाटी अपने निजी जीवन को लेकर काफी निजी हैं। उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, सिवाय इसके कि उनके माता-पिता ने उनके यूट्यूब करियर को हमेशा समर्थन दिया। वह अविवाहित हैं, और उनकी कोई गर्लफ्रेंड होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। अपनी बचपन में, अजय का वजन कुछ ज्यादा था, जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हुईं। बाद में, उन्होंने जिम जॉइन किया और डाइट कंट्रोल के जरिए अपना वजन कम किया।
इसकी हास्य शैली और बेबाक अंदाज उन्हें युवाओं के बीच इतना लोकप्रिय बनाता है। वह अपने वीडियो में सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में उठाते हैं, जिससे दर्शक न केवल हंसते हैं बल्कि सोचने पर भी मजबूर होते हैं।
Carry Minati – नेट वर्थ
कैरी मिनाटी की कमाई उनके यूट्यूब चैनल्स, ब्रांड डील्स और सोशल मीडिया प्रमोशन्स से होती है। उनके मुख्य चैनल पर औसतन 10-20 मिलियन व्यूज आते हैं, और CarryIsLive पर भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। एक अनुमान के मुताबिक, वह प्रति माह 25-30 लाख रुपये कमाते हैं, और उनकी वार्षिक आय 3-4 करोड़ रुपये है। उनकी कुल नेट वर्थ 2025 में 50 करोड़ रुपये से अधिक है।
कैरी मिनाटी से प्रेरणा
कैरी मिनाटी ने न केवल यूट्यूब पर अपनी छाप छोड़ी है, बल्कि वह डिजिटल युग में युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन गए हैं। उनकी कहानी से यह सिख मिलती है कि जुनून ,धैर्य और मेहनत से कोई भी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है। उन्होंने दिखाया कि औपचारिक शिक्षा के बिना भी, आप दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं।
अगर आप ratan tata की भी प्रेरणा दायक कहानी पढ़ना चाहते हो तो, हमारे वेबसाइट inspired saga के कैटेगरी मे बिजनेस टाइकून के विकल्प जाके पढ़ सकते हो |
निष्कर्ष
कैरी मिनाटी, यानी अजय नागर, एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, हास्य और रचनात्मकता के दम पर डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। कम उम्र में यूट्यूब शुरू करने से लेकर आज 43 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स तक का उनका सफर प्रेरणादायक है।
2025 में, वह न केवल भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं, बल्कि एक सामाजिक प्रभावशाली व्यक्ति भी हैं, जो अपने कंटेंट के जरिए लाखों लोगों को हंसाते और प्रेरित करते हैं। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि अगर आप अपने जुनून के प्रति ईमानदार हैं, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती। और ऐसी ही लोगो की कहानी सी प्रेरित होकर आप भी अपनी एक कहानी लिखो | और यहाँ तक पढने के लिए आपका तह दिल से धन्यवाद |CarryMinati की जीवन कहानी: एक साधारण लड़के से भारत के नंबर 1 YouTuber बनने तक का सफर, संघर्ष, सफलता और प्रेरणा। पूरी जीवनी हिंदी में पढ़ें।